Monday, 20 April 2015

बीते पलों की जब याद हमे आती है ,

दिल को तड़पाती है दिल को रुलाती है ,

वो दिन लौट के फिर ना कभी आते हैं ,

गुजरे पलों की हमे जब दास्तान बताते हैं ,

जिंदगी मे ऐसी भी घड़ी आती है ,

मेरी यादे तेरी यादे ,तेरी यादे  मेरी यादे ,

तेरी यादे , मेरी यादे यादे यादे यादे यादे ,

वक़्त गुजरता पल बीआईटी जाता है ,

रोते दिलों को एक पल मे हँसाता है ,

यादे हमारी हर पल जिंदा रहती हैं ,

हम भूल नहीं पाएंगे यादे ये हरदम कहती हैं ,

यादें जीवन की एक अजब कहानी है ,

कहीं पे खुशियाँ तो कहीं पे गम की ज़िंदगानी हैं ,

यादे हमे जो एक अहसास दिलाती हैं ,

इसके भरोसे सारी प्यास बुझ जाती है ,

यादें ही जीवन का जो खेल सिखाती हैं ,

जीवन की बातों का आईना दिखती हैं ,

याद तेरी आती याद तेरी आती है ,

तेरी तस्वीर हमे याद बाँके आती है ..... 


अगर तुम चाहो तो जहां सारा ,

थाम लो दुनिया का सारा नजारा ,

लहरों से सीख करना इशारा ,

उमंग हो तो दिल मे जग तुम्हारा ,

रंग की मर्जी से हारा जग सारा ,

दुनिया का खेल अजब निराला ,

नील गगन मे है चंद का उजाला ,

चाँदनी को भी तारों का सहारा ,

भोर की किरणों ने हमको जगाया ,

जीवन का खेल हमको बताया ,

कहीं पर खुशियों का मेला लगाया ,

कहीं पर गम का मातम है छाया ,

हो कलियाँ खिली भोर गुनगुनाया ,

फूलों ने हमको हसना सिखाया ,

जलते दिये मे उजाला समाया ,

खुद अंधेरों मे रहकर जीना सिखाया ....